बाह: पिनाहट बस स्टैंड पर सवारियों बैठाने को लेकर विवाद, परिचालक सहित दो लोग हुए घायल
पिनाहट बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर सवारियां बैठाने और बस हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दूसरी ग्रामीण सेवा बस के चालक और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में बस परिचालक संजय और बीच-बचाव करने आए रमेश चंद घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस न