#हमीरपुर दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हमीरपुर में अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। सीओ फायर रेहान अली के नेतृत्व में होटलों और रेस्टोरेंटों में सघन जांच अभियान चलाया गया। टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट, गैस सिलेंडर और विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खामियां मिलने पर संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। #viralpost #upnews #cmyogi #uppolice