बांसगांव: गगहा के रावतपार में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों से लाखों का माल और डीवीआर किया चुरा
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर रावतपार चौराहे स्थित अमित मोबाइल सेंटर में घुसकर 12 मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और करीब तीन हजार रुपये नकद पार कर दिए। यह दुकान कहला निवासी नंदलाल के पुत्र प्रशांत की बताई जा रही है।