ऋतिक सिंह हत्याकांड: आरोपितों के एनकाउंटर की मांग को लेकर आरा में निकला कैंडल मार्च, सैकड़ों लोग हुए शामिल
आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में ऋतिक सिंह हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार शाम मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी, एनकाउंटर और न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में ऋतिक सिंह की मां सरिता देवी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Arrah, Bhojpur | Nov 17, 2026