रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक, जन-समस्याओं के जल्द समाधान पर जोर
रामगढ़चौक प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार 2 बजे पंचायत समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मी शामिल हुए।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों की जन-समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।इस दौरान ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया।