समाजसेवी शर्मीली जान (किन्नर), जगाधरी की धोत्री राष्ट्रीय कदम परिवार पहुंचीं।
शर्मीली जान हर वर्ष रक्षाबंधन पर राष्ट्रीय कदम के स्वर्गीय संपादक अशोक भांबरी जी को राखी बांधती थीं। उनके स्वर्गवास के बाद भी उन्होंने इस पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाते हुए राष्ट्रीय कदम के प्रधान शिव शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर राधिका शर्मा, सह संपादक अनुज मैहला (अमन), सहयोगी आस्तिक शर्मा एवं पत्रकार राकेश गोरी को राखी बांधी और सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस भावुक अवसर पर सभी ने स्वर्गीय अशोक भंवरी जी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह अवसर केवल रक्षाबंधन का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, आत्मीयता और रिश्तों की अमिट डोर का प्रतीक बन गया।
💐 राष्ट्रीय कदम परिवार की ओर से सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
#RakshaBandhan #राष्ट्रीयकदम #Jagadhri #SharmiliJaan #AshokBhambri Shradhanjali ShivSharma RadhikaSharma AnujMehl