नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आई युवतियों से देह व्यापार, पुलिस की रेड में बड़े गिरोह का पर्दाफाश
साइबर सिटी गुरुग्राम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों से देह व्यापार करवाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है।
नौकरी का झांसा देकर धकेला दलदल में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाहरी राज्यों से नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आईं युवतियों को अच्छी सैलरी का लालच देकर इस अवैध कारोबार में ढकेला जा रहा था। गिरोह के संचालक युवतियों को तय सैलरी के अलावा प्रति ग्राहक 1500 रुपये का कमीशन देने का प्रलोभन देते थे।
महंगे शौक और चकाचौंध का जाल
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवतियों को क्लबों में पार्टियां, महंगे मोबाइल फोन और ब्रांडेड कपड़े जैसे लग्जरी लाइफस्टाइल का लालच देकर गुरुग्राम के इस माहौल में ढाला जाता था।
पुलिस की कार्रवाई जारी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर कई युवतियों को रेस्क्यू किया है तथा संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
Hardoi, Hardoi | Sep 22, 2026