सहजनवा: गोरखपुर के सहजनवा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: तेज धमाके के बाद सड़क पर धुएं का गुबार छाया, वीडियो वायरल
सहजनवा क्षेत्र के भैसला गांव में सड़क किनारे रखे पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद उसके फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में सिलेंडर फटने के बाद सड़क पर धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दे रहा है।जानकारी के अनुसार सड़क किनारे रखे छोटे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।आग लगने के कुछ ही देर बाद सिलेंडर तेज धमाके हुआ।