रॉबर्ट्सगंज: म्योरपुर ले करहिया गांव में पति ने पत्नी की बाल्टी से पीटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर बाल्टी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की है।