प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 17.06.2026
महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में व संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन बड़हिया प्रखंड अंतर्गत एजनीघाट गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 157 पर पंचायत की मुखिया श्रीमती प्रतिमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम का पहल है कि सप्ताहिक सखी वार्ता कर महिलाओं को जागरूक करना एवं विभिन्न हितधारकों विभागों से समन्वय कर समस्या समाधान का पहल भी करना है। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
शक्ति सदन की आवासीय अधीक्षिका निभा कुमारी ने बताया कि मानव पणन, ट्रैफिकिंग की शिकार, घरेलू हिंसा या अन्य तरह की लाचार महिला या किशोरी शक्ति सदन में आश्रय ले सकती हैं जहां उनके रहने के साथ साथ दैनिक जीवन की आवश्यकता संबंधित सभी प्रकार का मदद दिया जाता है।
लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने बाल विवाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं बाल विवाह न करने की अपील की।
अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया।
एजनीघाट के मुखिया श्रीमती प्रतिमा देवी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मौके पर आंगनबाड़ी सेविका अनिता कुमारी, रूबी देवी स्वच्छता पर्यवेक्षक विमली देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला मौजूद रहे।