हमीरपुर: बिरखेरा गांव में पिता पुत्रों ने अकारण गाली गलौज कर युवक को पीटा
ग्राम बिरखेरा में दुकान के बाहर खड़े युवक को पिता पुत्रों ने अकारण गाली गलौज करके जमकर पीटा। बचाने दौडी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।बिरखेरा निवासी सविता ने बताया कि उसका पति शीतल प्रसाद दोपहर में दुकान के बाहर खड़ा था। तभी गांव निवासी भोला प्रजापति, पुत्र गप्पू, राममिलन, रामनरेश के साथ आया।