हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के नदेहरा गांव निवासी ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में हो रहे भृष्टाचार के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन
नदेहरा ग्राम पंचायत में हो रहे भृष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों व ग्राम समाज की भूमि में अतिक्रमण की जिला स्तरीय जाँच करवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी ज्ञापन को सौपा है। जिसमे उन्होंने प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए।