मोहनलालगंज: ग्रामसभा कनेरी में ज़िम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण गोवंश का बुरा हाल, गायों का नहीं किया जा रहा अंतिम संस्कार
मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा कनेरी स्थित सरकारी गौशाला का अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हाल बेहाल बना हुआ है। योगी सरकार द्वारा प्रत्येक नगर पंचायतों में करोड़ों रुपए खर्च कर गोवंश की रक्षा के लिए गौशाला बनवाई गई थी। गोवंश की रक्षा के लिए करोड़ों रुपया खर्च किया गया था, लेकिन करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी गोवंश की रक्षा नहीं हो पा रही है।