मोहनलालगंज: गुलालखेड़ा में PDA जनपंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ज़िला अध्यक्ष मुख्य रूप से रहें उपस्थित
मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा गुलालखेड़ा में समाजवादी PDA जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन। मनोज कुमार पाल ज़िला अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष ने नेता व कार्यकर्ताओं से समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर इस बार भारी मतों से सपा घोषित प्रत्याशियों को जिताना है और संविधान को बचाना है।