मोहनलालगंज: बक्खाखेड़ा में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक मजदूर के मकान में जा घुसा, मवेशियों सहित परिवार के सदस्य हुए चोटिल
मोहनलालगंज नगर पंचायत के बक्खाखेड़ा गांव में मजदूर रमेश गौतम अपने परिवार के साथ सड़क किनारे बने कच्चे मकान में रहते हैं। बीते दिन की देर शाम हुई इस घटना में एक गाय व बकरी के दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए और मजदूर रमेश की बहू पूनम को मामूली चोटें आई है। दुर्घटना के बाद मजदूर का सहमा परिवार घर के अंदर नहीं गया और आग जलाये बाहर ही बैठा रहा। घटना के बाद इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।