मोहनलालगंज: गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा मोबाइल की लूट करने वाले 02 शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार, लूट के 08 मोबाइल हुए बरामद
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने मोबाइल फ़ोन की लूट करने वाले अभियुक्त गौरव उर्फ़ गोलू और गोविंद कुमार उर्फ़ गोपी को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर सठवारा रोड से दोनों अभियुक्त को चोरी के मोबाइल फ़ोन के साथ गिरफ़्तार किया। चोरी किए गए आठ मोबाइल फ़ोन की क़ीमत लगभग 1.5 लाख रुपए बताई गई।