थाना नगराम पुलिस टीम ने चार अभियुक्त राहुल, अशोक कुमार, राजाराम और राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद चारों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।