मोहनलालगंज: थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा 2 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम ने चोरी से संबंधित दो अभियुक्त मो0 ताहिर उर्फ छोटे मियां और दुर्गेश रावत को चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के ख़िलाफ़ पंजीकृत मुकदमे के आधार पर लगातार तलाश की जा रही थी, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अतरौली क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों द्वारा चोरी की मोटर साइकिलों के बारे जानकारी की गई तो पता चला कि एक मोटरसाइकिल कल्लू यादव पुत्र होरी लाल यादव निवासी सलेमपुर रामपुर जनपद सीतापुर की है। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल को बारे में अन्य जनपद से पता लगाया जा रहा है।