मंझिआंव: मोरबे में मानस मंडली ने किया 619वां सुंदरकांड पाठ का आयोजन, विधायक नरेश प्रसाद सिंह हुए शामिल
गढ़वा मानस मंडली इकाई द्वारा मझिआंव प्रखंड के मोरबे गांव में 619वें सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धीरज पाठक के आवास पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह और मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य व्यास अरुण दुबे के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक मंडली के सदस्यों ने सुंदरकांड का पाठ किया