दुर्गावती के कुडारी तालाब में गंदगी, छठ व्रतियों में चिंता
दुर्गावती प्रखंड के धरहण पंचायत अंतर्गत कुडारी गांव के तालाब में गंदगी और प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। इसी तालाब में हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाएं पूजा करती हैं, लेकिन तालाब में भैंस बांधने और गंदगी के कारण पानी दूषित हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पर्व नजदीक है, ऐसे में व्रती महिलाएं कैसे पूजा करेंगी। लोगों ने स्थानीय प्रतिनिधि और अधिकारियों को कई बार सूचना दी, फिर भी साफ-सफाई नहीं की गई।
एक तरफ कैमूर प्रशासन छठ घाटों की साफ-सफाई का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ तस्वीरों में कुडारी तालाब की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब की तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की है।
Mohania, Kaimur | Nov 12, 2026