जहानाबाद: जहानाबाद में महिला से ₹1 लाख के गहने लेकर भागे दो ठग, एक पकड़ा गया
जहानाबाद के अरवल मोड़ पर शादी में जा रही बेला निवासी एक महिला को तीन ठगों ने बहला-फुसलाकर शरीर से करीब एक लाख रुपये के गहने उतरवा लिए और फरार होने लगे। शक होने पर महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नगर थाना ले गई। महिला ने बताया कि वह किंजर मठिया एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी।