बांधवगढ़: गांधी चौक में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका, पुलिस ने की पानी की बौछार
उमरिया के गांधी चौक में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।बजट सत्र के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को “औकात में रहो” कहे जाने वाले बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और मंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी