बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुनाहट्टू से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवरनिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत आज 24 सितंबर को दिन में करीब 11 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवरनिया पुलिस टीम ने गैंग स्टर एक्ट के मामले के वांछित अभियुक्त चांद पुत्र फारूख निवासी ग्राम गुनाहट्टू थाना देवरनिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।