आलमनगर: दृष्टिहीन बच्चों के मैट्रिक में प्रथम श्रेणी आने पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष ने घर पहुंचकर दी बधाई
गणेशपुर के एक दृष्टिहीन बच्चे देव आनंद ने मैट्रिक की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित करने का कार्य किया। सूचना प्राप्त होने के बाद बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्र पहनाया और उनके हौसले को बुलंद करते हुए उन्हें पथ प्रदर्शक भी बताया।