मुंगावली: पदभार संभालते ही मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष पहुंचे उपार्जन केंद्र, किसानों की समस्याएं सुनीं
अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र में मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने पदभार ग्रहण करते ही अन्नदाताओं के बीच पहुंचकर उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने विभिन्न तुलाई केंद्रों का जायजा लिया।इस दौरान मुंगावली एसडीएम इसरार खान, तहसीलदार, पटवारी और वेयरहाउसिंग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।