बेतिया: नगर निगम कार्यालय में हंगामा कर रहे संवेदक के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उप नगर आयुक्त ने शिकायत कराई दर्ज
बेतिया से खबर है जहां नगर निगम कार्यालय में कल 2 जुलाई बुधवार को करीब दो बजे हंगामा, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में संवेदक पूनम कुमारी के पति प्रशांत कुमार को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उप नगर आयुक्त मोहम्मद शाहिद की लिखित शिकायत पर कालीबाग थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी राजगुरू चौक निवासी प्रशांत