पटना ग्रामीण: दुर्गा पूजा को लेकर पटना में 9 से 11 अक्टूबर तक ट्रैफिक रूट में हुआ बदलाव, ट्रैफिक डीएसपी ने दी जानकारी
पटना में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस भीड़ को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा 9 से 11 अक्टूबर तक पटना शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक डीएसपी ने सोमवार को करीब सुबह 9 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए विस्तृत जानकारी दी है।