पटना ग्रामीण: मसौढ़ी मोड़ पर स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, बहन बाल-बाल बची; भाई गंभीर रूप से घायल
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ पर स्कूल जा रहे भाई बहन को सोमवार की सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां बहन बाल बाल बच गई वही उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं इस बात की जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे दी है।