पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा, कहा- बरसाती लोग सिर्फ चुनाव के वक्त ही नजर आते हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार कई दिनों से विदेश में हैं। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बरसाती लोग सिर्फ चुनाव के वक्त ही नजर आते हैं।