पटना ग्रामीण: पटना में 15 दिनों में 20 मोबाइल स्नैचिंग करने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सचिवालय-2 SDPO ने दी जानकारी
पटना में सचिवालय-2 के SDPO साकेत कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार दोपहर 1:30 बजे यह जानकारी दी है कि S.K पूरी थाने की पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जब उस अपराधी से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अपराधी 15 दिनों में पटना के अलग-अलग जगहों पर लोगों से 20 मोबाइल की स्नैचिंग कर चुका है।