पटना ग्रामीण: BTSC ऑफिस के बाहर ITI अनुदेशकों ने नियमावली के तहत बहाली की मांग को लेकर किया एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन
पटना स्थित बिहार तकनीकी सेवा आयोग के बाहर आईटीआई अनुदेशकों ने सोमवार सुबह 11:00 बजे एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के सभी जिलों से आईटीआई अनुदेशक BTSC ऑफिस के बाहर मौजूद रहे। मौके पर प्रदर्शन कर रहे ITI अनुदेशकों ने नियमावली के तहत बहाली करने की मांग की।