रेवदर: रेवदर राजकीय अस्पताल के पालना गृह में पहली बार मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में मचा हड़कंप
Reodar, Sirohi | Jul 14, 2026 रेवदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित पालना गृह में मंगलवार सुबह पहली बार एक नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया। पालना गृह का अलर्ट बजते ही अस्पताल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और लाल कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची को सुरक्षित अस्पताल के अंदर लाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया।जानकारी के अनुसार,मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे पालना गृह का अलर्ट बजा।