फर्रुखाबाद: ढाईघाट पर अंतिम संस्कार करने के बाद गंगा नहाते समय युवक गंगा में डूबा,गोताखोरों ने बचाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कादरीगेट के मोहल्ला आवासविकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में मेरापुर के गांव नगला मना निवासी 35 वर्षीय बृजेश पुत्र रामबहादुर को भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ ने बृजेश को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।मामले पर गांव के लोगों ने बताया कि गांव नगला मना निवासी भूरे की मां का देहांत हो गया था।उनका अंतिम संस्कार करने शमशाबाद ढाईघाट पर गए थे।