एसकेएस स्टेडियम में शनिवार को जमुई जिला का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई, दिनभर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम होते ही मंच पर स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, 9:30 बजे रात दर्शकों की भीड़ लगी रही।