लालगंज: लालगंज में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन, एसडीएम ने कहा- सच बोलना और लिखना पत्रकारिता का गुण है
लालगंज में शनिवार दोपहर बाद 1:00बजे ग्रामीण पत्रकारिता एसोसिएशन के नेतृत्व में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने गोष्ठी में कहा कि सूचना समाज के मानसिक स्तर उसकी सोच व्यवहार और विकास की दिशा का परिचायक होता है जब लोग सूचनाओं को पढ़ने समझते और उन पर विमर्श करते हैं तो समाज अधिक जागरूक और प्रगतिशील बनता है।