रामगंजमण्डी: अमरपुरा स्थित कोटा स्टोन फैक्ट्री की पोलिश में फंसे तीन मासूम बच्चे, 2 घंटे तक निकलने के लिए करते रहे प्रयास
रामगंजमंडी क्षेत्र के अमरपुरा स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। निजी भूमि पर डाली जा रही कोटा स्टोन फेक्ट्री की पोलिश के दलदल में खेलते-खेलते तीन मासूम बच्चे फंस गए। शनिवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे आसपास खेल रहे थे, इसी दौरान वे पोलिश से बने दलदली क्षेत्र तक पहुंच गए और देखते ही देखते उसमें धंसते चले गए।