मऊगंज में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 5 मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2.67 किलो गांजा जब्त। नईगढ़ी पुलिस ने ग्राम तेन्दुआ मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से सुनीता केवट (40) निवासी परसिया मुडहान के कब्जे से 402 ग्राम गांजा जब्त किया। हनुमना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कमलेश द्विवेदी (28) निवासी झरी से 640 ग्राम और नरेन्द्र केवट निवासी हाटा से 560 ग्राम गांजा बरामद किया।मऊगंज पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर कंचन टोला निवासी सुमन केवट (28) के कब्जे से 580 ग्राम गांजा जब्त किया। थाना शाहपुर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार साकेत (45) निवासी शाहपुर साकेत बस्ती से 490 ग्राम गांजा बरामद किया।पुलिस के अनुसार सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।