करगहर: रामपुर में नवनिर्मित डाक बंगला परिसर की चारदीवारी हवा के झोंके से ध्वस्त, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की
रामपुर गांव के समीप स्थित बलथरी राजवाहा के किनारे सिंचाई विभाग द्वारा निर्माण कराए जा रहे डाक बंगला परिसर की चारदीवारी अचानक ध्वस्त हो गई है। उक्त चारदीवारी साधारण हवा के झोंके बर्दाश्त न कर जमींदोज हो गई । इस चारदीवारी निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में निर्माण हो रहे चारदीवारी निर्माण में व्यापक...