Public App Logo
दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी दो पेटी अवैध शराब, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई; अब छतरपुर में भी अभियान की उम्मीद दमोह। ग्राम पंचायत कूतपुरा में अवैध शराब के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता सामने आई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर दो पेटी अवैध शराब पकड़ी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की गई। घटना के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि जब संगठन के कार्यकर्ता दमोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ धरातल पर सक्रिय होकर कार्रवाई की सूचना पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, तो क्या इसी तरह का अभियान छतरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा? छतरपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम शराब बिक्री के आरोपों के बीच स्थानीय लोगों को पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद रहती है। ऐसे में कूतपुरा की कार्रवाई के बाद छतरपुर जिले के लोगों की नजर भी भगवती मानव कल्याण संगठन पर है। सवाल है कि क्या संगठन अपने कार्यकर्ताओं को छतरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भेजकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएगा और पुलिस-प्रशासन के सहयोग से इस कारोबार पर अंकुश लगाने की पहल करेगा? PRO Bhopal PRO Damoh Collector Office Damoh Rakesh Damoh Dharmendra Thagelesp - Chhatarpur Nagar News