#जालौन में कब्रिस्तान परिसर में पौधरोपण, हरियाली का दिया संदेश
जालौन। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्रसाल रोड स्थित ट्यूबल वाली #कब्रिस्तान परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। पत्रकार एवं समाजसेवी हुसैन अली की पहल पर वन विभाग की RFO कोमल सिंह के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
पौधरोपण के दौरान परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस पहल से कब्रिस्तान परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर हुसैन अली ने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। यदि लगाए गए पौधों की सही तरीके से देखभाल की जाए तो आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हरियाली से भर उठेगा और पर्यावरण को भी इसका लाभ मिलेगा।
#Jalaun #PlantationDrive #TreePlantation #EnvironmentalProtection #GreenJalaun #SaveEnvironment #GoGreen #ForestDepartment #RFOKomalSingh #HussainAli #JalaunNews #ChhatrasalRoad #GreenIndia #PlantMoreTrees #EnvironmentAwareness #bundelkhandbulletin
Jalaun, Jalaun | Sep 19, 2026