Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
sunilkumar962880
madhogadh.. mahila ne ki aavas ki mang
Jalaun, Jalaun
| Sep 17, 2026
MORE NEWS
kalpi.. mandir me chori
Jalaun, Jalaun | Sep 17, 2026
jalaun khet se kebil hui chori
Jalaun, Jalaun | Sep 17, 2026
vidhut pol de raha hadse ko nota
Jalaun, Jalaun | Sep 17, 2026
ब्रेकिंग जालौन जालौन में दलित किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा, किशोरी का अपहरण कर दिल्ली ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को दिया था अंजाम, वर्ष 2022 में किशोरी को बहला फुसलाकर मंदिर ले जाकर प्रसाद में खिलाया था नशीला पदार्थ, मामले में दोषी पर पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव सिंह ने सुनाया फैसला, कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा के साथ 53 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।
Jalaun, Jalaun | Sep 17, 2026
कागजों में चकरोड तैयार, मौके पर रास्ता गायब! मनरेगा के विकास की ऐसी तस्वीर कि सरकारी रिकॉर्ड चमक रहा, लेकिन खेतों तक पहुंचने को ग्रामीण तरस रहे—जॉब कार्ड धारकों की रकम में कथित खेल का भी आरोप जालौन में विकास की फाइलें दौड़ रही हैं, लेकिन गांव की सड़कें और चकरोड जमीन पर ढूंढे नहीं मिल रहे! कुठौंद क्षेत्र के खेड़ा मुस्तकिल गांव में मनरेगा से चकरोड निर्माण को लेकर सामने आई शिकायत ने सरकारी विकास कार्यों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव निवासी ब्रजमोहन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि रामशंकर के खेत से रामफल के खेत तक चकरोड निर्माण अभिलेखों में पूरा दिखाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर रास्ता अधूरा बताया जा रहा है। यानी सवाल सीधा है—अगर काम जमीन पर पूरा नहीं हुआ तो कागजों में पूरा कैसे हो गया? 70 फीसदी रकम वापस लेने के दावे ने बढ़ाई सनसनी शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि मनरेगा के तहत जॉब कार्ड धारकों के खातों में धनराशि भेजी गई और उसमें से करीब 70 प्रतिशत रकम वापस लिए जाने का आरोप है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि थोड़े हिस्से में ट्रैक्टर से काम कराया गया, जबकि बाकी चकरोड का निर्माण मौके पर नहीं हुआ। अगर यह दावा जांच में सही निकलता है तो मामला सिर्फ अधूरे चकरोड का नहीं, बल्कि मनरेगा मजदूरों के हक और सरकारी धन के इस्तेमाल का गंभीर सवाल बन सकता है। खेतों में फसल, रास्ते पर सवाल शिकायतकर्ता के मुताबिक वर्तमान में रास्ते पर फसल खड़ी है और किसानों का खेतों तक आवागमन प्रभावित है। ऐसे में ग्रामीणों का सवाल है कि जिस चकरोड के निर्माण पर सरकारी रिकॉर्ड में काम दर्ज है, वह चकरोड धरातल पर आखिर कहां है? शिकायत की आवाज दबाने का भी आरोप ग्राम प्रधान हरीबाबू पर शिकायतकर्ता ने धमकी देने और शिकायत उच्चाधिकारियों तक न पहुंचाने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी देने का भी दावा किया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब फाइल नहीं, जमीन की जांच जरूरी शिकायतकर्ता ने स्थानीय स्तर की जांच के बजाय उच्चस्तरीय टीम से जांच की मांग की है। मांग है कि एनएमएमएस रिकॉर्ड, मस्टर रोल, भुगतान विवरण, जॉब कार्ड धारकों के बैंक खातों और मौके की वीडियोग्राफी का मिलान कराया जाए। अब असली परीक्षा कागजों की नहीं, जमीन की होगी। क्योंकि अगर रिकॉर्ड में चकरोड है और मौके पर रास्ता नहीं, तो जनता का सवाल बिल्कुल साफ है— कागजों में विकास पूरा है तो जमीन पर रास्ता गायब क्यों है? जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी, लेकिन इस शिकायत ने एक बार फिर जालौन के ग्रामीण विकास कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। #Jalaun #Orai #Kuthaund #KhedaMustakil #JalaunNews #BreakingNews #JalaunBreaking #Manrega #MGNREGA #VBG #ManregaScam #ManregaInvestigation #NMMS #GramPanchayat #GramPradhan #Panchayat #PanchayatiRaj #RuralDevelopment #Development #DevelopmentReality #GovernmentScheme #HighLevelInquiry #DMJalaun #JalaunDM #JalaunAdministration #KuthaundNews #HindiNews #LatestNews #BreakingNewsJalaun #जालौनन्यूज
Jalaun, Jalaun | Sep 17, 2026
Orai: जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो वायरल, वर्दी में लड़खड़ाते नजर आया पुलिसकर्मी
Jalaun, Jalaun | Sep 16, 2026
seengpura bacchiyo ko kal nya phon diya jayega
Jalaun, Jalaun | Sep 16, 2026
एडीजी के औचक निरीक्षण से पुलिस कार्यालय में मची खलबली कई पटलों के अभिलेख खंगाले, कमियां मिलने पर पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार उरई (जालौन)। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। एडीजी के अचानक कार्यालय पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अभिलेखों और पत्रावलियों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने संबंधित कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और उनके निस्तारण की स्थिति भी परखी। उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव तथा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कुछ पटलों पर व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर एडीजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए और लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एडीजी ने पुलिस कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने, कार्यों में लापरवाही न बरतने और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उनके निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय में काफी देर तक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बनी रही।
Jalaun, Jalaun | Sep 16, 2026