*लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से साढौरा विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सड़कें स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार*
#साढौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक *#श्रीमती #रेनूबाला जी* की अनुशंसा और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र में लगभग *55 करोड़ रुपये* की लागत से दर्जनों ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।
*SCSP योजना* के अंतर्गत जिन प्रमुख सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें लिंक रोड खानूवाला से नगली बांस वाया सलेमपुर कोही, कपाल मोचन–धनोरा रोड से मंगलौर, लिंक रोड नगली, स्टेट हाईवे नंबर-1 से बकाला, लिंक रोड बकाला से कालाआम्ब वाया हवेली, डूमावाला से मेन रोड, ककड़ोनी से मारवा खुर्द, लिंक रोड से कुराली, सभापुर, रामपुर रैया से डूमावाला, अजीजपुर, पिपलीवाला से चुहरपुर तथा भगवानपुर से लोहगढ़ साहिब गुरुद्वारा सहित अनेक महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं।
इसी प्रकार अन्य स्वीकृत सड़कों में स्टेट हाईवे नंबर-4 से साढौरा–कोटला रोड, साढौरा–कोटला रोड से साढौरा–कालाआम्ब रोड, रोजा पीर, छौली, मुगलवाली से मुगलवाली स्कूल, एच.बी. अहरवाला, लाहरपुर से लाहरपुर मुस्लिम माजरा, कालाआम्ब–बराड़ा–शाहाबाद रोड से निजामपुर, कपूरी खुर्द, मलिकपुर, शिव मंदिर झंडा, नानहेड़ी से पम्मूवाला, भोलीवाला, भांगवाली, बी.पी.एस. रोड से सेखूपुरा, ठसका से सुधा साहिब, हैबतपुर खेड़ा, सलेमपुर से गोराबनी, कपाल मोचन–धनोरा रोड से रानीपुर, सुंदरपुर से अली शेरपुर माजरा, कालाआम्ब–बराड़ा–शाहाबाद रोड से यासीन माजरी, शेरगढ़ दयालगढ़ से सुंदर बहादुरपुर, मंगलौर से छलोर, कप्तान माजरी से मंगत माजरा, कपालमोचन परिसर की आंतरिक सड़क, लिंक रोड से श्री गुरु रविदास मंदिर कपाल मोचन, सरस्वती नगर–छप्पर रोड से मघरपुर, भम्बोल से अकालगढ़ का माजरा, सरस्वती नगर–छप्पर रोड से गढ़ी गोसाई, भटली से हरिपुर जट्टान, जगाधरी–बड़ी पाबनी रोड से पोन्टी मिल्क सुखी रोड, अंबाला रोड से हरिपुर जट्टान, जगाधरी–बिलासपुर रोड से शाहपुर, जगाधरी–बड़ी पाबनी रोड से मैहलांवाली, मुसिम्बल हिंदुवान सहित अनेक सड़कें शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक *श्रीमती रेनू बाला जी* ने कहा कि साढौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सभी सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति लगातार किए गए प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा पूरे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।
क्षेत्रवासियों ने लगभग *55 करोड़ रुपये* की लागत से स्वीकृत इन सड़क परियोजनाओं पर विधायक श्रीमती रेनू बाला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से साढौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित और विकास से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।