Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
nvynews
बादशाह जादूगर #यमुनानगर
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Jul 7, 2026
#यमुनानगर
MORE NEWS
प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर से लाइव
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 7, 2026
Connect with your roots. Sometimes all we need is a moment of stillness and prayer to reset. 🕉️ Type 'Om Namah Shivay' if you feel the peace too. #Spirituality #OmNamahShivay #Stillness #FaithJourney
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 7, 2026
जलभराव की समस्या का हर हाल में करें समाधान, निकासी में आ रही बाधाएं करें दूर- मेयर सुमन बहमनी बंद मिले पंपिंग स्टेशन को ठीक करने के लिए अधिकारियों को मेयर ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम जलभराव वाले इलाकों का मेयर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश यमुनानगर।दो दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में बने जलभराव के हालातों को लेकर नगर निगम बेहद गंभीर नजर आ रहा है। मंगलवार को मेयर सुमन बहमनी ने प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की भारी-भरकम टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मेयर ने जलभराव के जमीनी कारणों को जाना और अधिकारियों को जल निकासी के रास्ते में आ रही तमाम रुकावटों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोडियो के पास स्थित इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) बंद मिलने पर मेयर ने अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। ------------ स्टार्च मिल नाले से लेकर तिलक नगर तक स्थलीय निरीक्षण - मंगलवार सुबह मेयर सुमन बहमनी नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, कनिष्ठ अभियंता विशाल राणा, कनिष्ठ अभियंता तुलसी, कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र गुंदाल, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सफाई निरीक्षक सतबीर सिंह और कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरीं। मेयर की टीम सबसे पहले रेलवे लाइन पर स्थित स्टार्च मिल वाले नाले पर पहुंची। वहां वार्ड पार्षद संदीप धीमान, पार्षद विक्रम राणा, राहुल पांडे और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मेयर ने रेलवे लाइनों के नीचे से गुजर रहे नाले की गहनता से जांच की और मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर नाले की तुरंत सफाई शुरू करवाई। इसके बाद मेयर का काफिला जोगिंद्र नगर, ससौली रोड और तिलक नगर पहुंचा, जहां उन्होंने विभिन्न बड़े और छोटे नालों का जायजा लिया। जहां जो भी कमी मिली, उसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ----------- बंद मिला आईपीएस, तकनीकी खामी दूर करने को सात दिन का अल्टीमेटम - निरीक्षण के दौरान जब मेयर सुमन बहमनी जोडियो के पास बने इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) पर पहुंचीं, तो वह बंद मिला। मेयर ने अधिकारियों से जवाबदेही की। अधिकारियों ने बताया कि जिन पाइपों के माध्यम से बरसाती पानी स्टेशन तक आता है, वे पूरी तरह जाम थे, जिन्हें साफ कराया गया है। पंपिंग स्टेशन की भी सफाई कराई गई है। पंपिंग स्टेशन में कुछ तकनीकी खराबी भी है। मेयर ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पंपिंग स्टेशन को चालू करने के निर्देश दिए, जिस पर अधिकारियों ने जल्द से जल्द इसे सुचारू करने का आश्वासन दिया। ----------- जहां गाद मिली, उसकी मौके पर ही कराई सफाई - निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर नालों में गंदगी और गाद जमा मिली, वहां मेयर ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों से सफाई के आदेश दिए। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि मानसून के सीजन में जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या का हर हाल में समाधान चाहिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जहां भी जलभराव की समस्या है, उन प्वाइंटों को चिन्हित कर पानी निकासी में आ रही रुकावटों को तुरंत दूर करें। फोटो - अधिकारियों के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करती मेयर सुमन बहमनी। अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 7, 2026
*लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से साढौरा विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सड़कें स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार* #साढौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक *#श्रीमती #रेनूबाला जी* की अनुशंसा और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र में लगभग *55 करोड़ रुपये* की लागत से दर्जनों ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। *SCSP योजना* के अंतर्गत जिन प्रमुख सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें लिंक रोड खानूवाला से नगली बांस वाया सलेमपुर कोही, कपाल मोचन–धनोरा रोड से मंगलौर, लिंक रोड नगली, स्टेट हाईवे नंबर-1 से बकाला, लिंक रोड बकाला से कालाआम्ब वाया हवेली, डूमावाला से मेन रोड, ककड़ोनी से मारवा खुर्द, लिंक रोड से कुराली, सभापुर, रामपुर रैया से डूमावाला, अजीजपुर, पिपलीवाला से चुहरपुर तथा भगवानपुर से लोहगढ़ साहिब गुरुद्वारा सहित अनेक महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं। इसी प्रकार अन्य स्वीकृत सड़कों में स्टेट हाईवे नंबर-4 से साढौरा–कोटला रोड, साढौरा–कोटला रोड से साढौरा–कालाआम्ब रोड, रोजा पीर, छौली, मुगलवाली से मुगलवाली स्कूल, एच.बी. अहरवाला, लाहरपुर से लाहरपुर मुस्लिम माजरा, कालाआम्ब–बराड़ा–शाहाबाद रोड से निजामपुर, कपूरी खुर्द, मलिकपुर, शिव मंदिर झंडा, नानहेड़ी से पम्मूवाला, भोलीवाला, भांगवाली, बी.पी.एस. रोड से सेखूपुरा, ठसका से सुधा साहिब, हैबतपुर खेड़ा, सलेमपुर से गोराबनी, कपाल मोचन–धनोरा रोड से रानीपुर, सुंदरपुर से अली शेरपुर माजरा, कालाआम्ब–बराड़ा–शाहाबाद रोड से यासीन माजरी, शेरगढ़ दयालगढ़ से सुंदर बहादुरपुर, मंगलौर से छलोर, कप्तान माजरी से मंगत माजरा, कपालमोचन परिसर की आंतरिक सड़क, लिंक रोड से श्री गुरु रविदास मंदिर कपाल मोचन, सरस्वती नगर–छप्पर रोड से मघरपुर, भम्बोल से अकालगढ़ का माजरा, सरस्वती नगर–छप्पर रोड से गढ़ी गोसाई, भटली से हरिपुर जट्टान, जगाधरी–बड़ी पाबनी रोड से पोन्टी मिल्क सुखी रोड, अंबाला रोड से हरिपुर जट्टान, जगाधरी–बिलासपुर रोड से शाहपुर, जगाधरी–बड़ी पाबनी रोड से मैहलांवाली, मुसिम्बल हिंदुवान सहित अनेक सड़कें शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक *श्रीमती रेनू बाला जी* ने कहा कि साढौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सभी सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति लगातार किए गए प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा पूरे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। क्षेत्रवासियों ने लगभग *55 करोड़ रुपये* की लागत से स्वीकृत इन सड़क परियोजनाओं पर विधायक श्रीमती रेनू बाला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से साढौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित और विकास से जुड़े कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 7, 2026