मोदीनगर: मुरादनगर में जुम्मे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई, पुलिस अलर्ट मूडपर रही, अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला
मुरादनगर की अलग-अलग ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार दोपहर जुम्मे की नमाज को अदा किया। शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। खुफिया विभाग भी जुम्मे की नमाज को लेकर अलग-अलग क्षेत्र में तैनात रही। पुलिस में मुरादनगर के अलग-अलग इलाकों में पैदल मार्च भी निकाला।