मोदीनगर: महिला का मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने मोदीनगर तहसील के पास से गिरफ्तार किया मोबाइल और दो बाइक बरामद हुई
मोदीनगर में रहने वाली कमलजीत का अज्ञात चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कमलजीत ने कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार शाम को मोबाइल चोरी करने वाले चोर सुशील को गिरफ्तार किया। सुशील के गिरफ्तार कर के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।