मोदीनगर: इंद्रपुरी कॉलोनी के पास से पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई
पुलिस इंदिरापुरी कॉलोनी के पास चैकिंग कर रही थी, तभी पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोक कर कागजात दिखाने के लिए कहा। बाइक सवार कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने बाइक को चेक किया तो पता चला बाइक चोरी की है। पुलिस ने बाइक सवार मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला मोहसिन वाहन चोर है। जो चोरी के बाइक को बेचकर अपना खर्चा चलता है।