मोदीनगर: मुरादनगर गंग नहर पर एक व्यक्ति के डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस शव बरामद करने में जुटी
मुरादनगर गंग नहर में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति के पानी में डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक व्यक्ति गंग नहर किनारे खड़ा होकर अपना बैग रखता है और कपड़े उतार कर गंग नहर में कूद जाता है। वीडियो फुटेज में व्यक्ति नहर में डूबता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।