मोदीनगर: गाज़ियाबाद कोर्ट से फरार हुए लूट के प्रयास के आरोपी युवक को पुलिस ने मुरादनगर से गिरफ्तार किया
मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में रहने वाले अब्दुल कलाम को पुलिस ने लूट के प्रयास में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जमानत मिलने के बाद से अब्दुल कलाम अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। वारंट रिकॉल करने के लिए गुरुवार को अब्दुल कलाम एडीजे-13 की अदालत में उपस्थित हुआ। तभी कोर्ट से भाग गया था।