मोदीनगर: ग्राम महमूदपुर में पंचायत घर के पीछे यात्री शैड कार्य का मोदीनगर विधायक ने शिलान्यास किया
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक डॉ मंजू सिवाच ने अपनी विधायक निधि से ग्राम महमदपुर सुजानपुर में पंचायत घर के पीछे यात्री शैड के कार्य का शिलान्यास किया। इस विकास कार्य की लागत करीब 08.85 लाख है। विधायक ने बताया कि वह लोगों से किए हुए चुनावी बातों को लगातार पूरा कर रही हैं। मोदीनगर विकास की पथ पर चल रहा है।