प्रयागराज: न्यायालय परिसर से माननीय जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
29 अपैल दिन मंगलवार समय 3.15 मिनट पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संतोष राय द्वारा शनिवार दिनांक 10.05.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण उपस्थित रहे।